Magspot Blogger Template

राजगीर बनेगा इतिहास का गवाह – पहली बार बिहार में होगा महिला कबड्डी विश्व कप 2025!

 राजगीर बनेगा इतिहास का गवाह – पहली बार बिहार में होगा महिला कबड्डी विश्व कप 2025!




राजगीर, बिहार का ऐतिहासिक शहर, इस बार एक रोमांचक और ऐतिहासिक खेल आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। 1 से 10 जून 2025 तक यहां आयोजित होने जा रहा है Women’s Kabaddi World Cup 2025, जो बिहार में पहली बार होने वाला है। इस टूर्नामेंट में 14 देशों की महिला कबड्डी टीमें भाग लेंगी, जिनमें भारत, ईरान, बांग्लादेश, नेपाल, थाईलैंड, पोलैंड, जर्मनी, जापान, अर्जेंटीना, केन्या, हंगरी, यूगांडा, दक्षिण कोरिया और नीदरलैंड शामिल हैं।


यह मुकाबले राजगीर के राज्य खेल अकादमी परिसर में आयोजित होंगे और दर्शकों के लिए सभी मैच मुफ्त में देखने की सुविधा होगी। हालांकि, स्टेडियम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए टिकट अनिवार्य रहेगा। जिनके पास टिकट नहीं होगा, उनके लिए स्टेडियम के बाहर बड़ी स्क्रीन पर मैच दिखाए जाएंगे।


खिलाड़ियों के लिए शानदार इंतजाम

बिहार सरकार इस आयोजन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। खिलाड़ियों की आवाजाही, रहना, खाना और अन्य सभी जरूरी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है ताकि वे पूरी तरह से अपने खेल पर फोकस कर सकें।

महत्वपूर्ण करार और आयोजन की तैयारी

इस आयोजन के लिए एम्च्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच एक अहम समझौता किया गया है। इस समझौते पर फेडरेशन के महासचिव जितेन्द्र प्रताप ठाकुर और बिहार खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्र शंकरण ने हस्ताक्षर किए।

समारोह में कई प्रमुख हस्तियाँ मौजूद रहीं जैसे बिहार खेल प्राधिकरण के निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी, खेल कार्यालय के आनंद कुमार, संजय कुमार (सहायक निदेशक), अंतरराष्ट्रीय कबड्डी फेडरेशन के तेजसवी सिंह गहलोत और बिहार कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार विजय।

भारतीय महिला खिलाड़ियों ने जताई खुशी

समारोह में अंतरराष्ट्रीय महिला कबड्डी खिलाड़ी सोनाली विष्णु और पुष्पा राज भी शामिल हुईं। उन्होंने इस मौके को भारतीय महिला कबड्डी के लिए एक सुनहरा अवसर बताया और बिहार को इसकी मेज़बानी के लिए बधाई दी।

संस्कृति, खेल और गर्व का संगम

महानिदेशक रविन्द्र शंकरण ने कहा कि यह टूर्नामेंट केवल खेल का आयोजन नहीं है, बल्कि यह बिहार की संस्कृति और खेल परंपरा को वैश्विक मंच पर लाने का एक प्रयास भी है। तैयारियां जोरों पर हैं और पूरे प्रदेश को इस आयोजन को लेकर गर्व है।

Previous Post Next Post

ads

Magspot Blogger Template

ads

Magspot Blogger Template
Magspot Blogger Template

نموذج الاتصال